HomeUncategorizedTwo Girls were Victims of Road Accident in Bhopal  बहन का जन्मदिन...
HomeUncategorizedTwo Girls were Victims of Road Accident in Bhopal  बहन का जन्मदिन...

Two Girls were Victims of Road Accident in Bhopal  बहन का जन्मदिन मनाने से पहले खुशियां मातम में बदली

Two Girls were Victims of Road Accident in Bhopal

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, भोपाल:

Two Girls were Victims of Road Accident in Bhopal भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। यहां गोविंदपुरा थाना एरिया(Govindpura police station) में स्कूल की दो छात्राएं 13 साल की ऋचा(Richa ) और 14 वर्षीय कीर्ति (Kirti)अन्ना नगर (Anna Nagar)के नजदीक एक वाहन की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में दोनों नाबालिग छात्राओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि  कीर्ति की बहन का जन्मदिन था। उसी को मनाने के लिए दोनों लड़कियां केरवा डैम (Kerwa Dam)जा रही थी।

खुशियां मातम में तब्दील

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतकों की पहचान उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर हुई है। इसके बाद पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। जैसे ही घटना की जानकारी लड़कियों के परिजनों को लगी तो घर परिवार में मातम पसर गया। परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

केरवा डैम पर इंतजार करती रही बहन

इस दौरान काफी देर तक बर्थडे गर्ल केरवा डैम पर अपनी बहन के आने का इंतजार करती रही। इस दौरान पार्टी भी शुरू हो गई। लेकिन जैसे ही बर्थडे गर्ल को हादसे की जानकारी परिजनों से मिली तो उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। वह कुछ भी समझ नहीं पा रही थी। बदहवास हुई बर्थडे गर्ल को उसके दोस्तों ने संभाला और फिर सभी लोग सीधे अस्पताल पहुंचे जहां उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आया गया था।

 

Read More:Horrific Death of Girl Child in Indore उबलते पानी में गिरी मासूम, मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular