Homeपॉलिटिक्सMP BJP President: एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष...
Homeपॉलिटिक्सMP BJP President: एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष...

MP BJP President: एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), MP BJP President: मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी दिन-प्रिदिन बढ़ती जा रही है। हर रोज अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ता दौरे पर निकरल रहें हैं। इसी बीच आज मध्यप्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे हैं।

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में युवा मोर्चा के कार्यकताओ ने बाइक रैली निकाली। जहां प्रदेश अध्यक्ष खुद भी बाइक चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।

  • कमलनाथ भी रडार पर
  • कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

सिख दंगा है देश के माथे पर कलंक

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा स्थानीय मानस भवन में आयोजित जिला कार्य समिति के बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आज शहडोल का भाजपा कार्यकर्ता विकास के दम पूरे जोश में है। इस बार भाजपा 200 से ज्यादा सीट में लायेगी।

उन्होंने 84 के सिख दंगे को लेकर कहा कि यह दंगा देश के माथे में कलंक है । दंगे में जिन लोगो का हाथ है वो बक्शे नही जायेगे। जैसे सज्जन वर्मा और जगदीश टाइटल के बाद कमलनाथ भी रडार में है।

प्रदेश में बनाएंगे सरकार

प्रदेश अध्यक्ष जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें जीत का मंत्र दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कर्नाटक तो दूर है, गुजरात नजदीक है। मध्यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओ का गढ़ है।

इस बार 200 के पार सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। उसके बाद वे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद अनूपपुर के लिए रवाना हो गए। जहा चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे।

Also Read: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान कहा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हमारे पास मोदी हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular