Homeमध्यप्रदेशWoman Molested in Betul शराबी की महिला ने चप्पलों से की धुनाई
Homeमध्यप्रदेशWoman Molested in Betul शराबी की महिला ने चप्पलों से की धुनाई

Woman Molested in Betul शराबी की महिला ने चप्पलों से की धुनाई

Woman Molested in Betul

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, बैतूल :

Woman Molested in Betul मध्यप्रदेश (madhya pardesh) के बैतूल में एक व्यक्ति एक महिला को कई दिनों से परेशान कर रहा था। हद तो तब हो गई जब आज शराबी महिला का पीछा करते-करते सरकारी अस्पताल तक जा पहुंचा जहां महिला अपने पति का उपचार कराने के लिए पहुंची थी। इस दौरान मनचला शराब के नशे में धुत था। शराबी ने जैसे ही महिला के साथ बदतमीजी की तो महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसके बाद तो महिला ने पैर से चप्पल उतारी और आव देखा न ताव मनचले की चप्पलों से धुनाई कर दी।

महिला के अलावा एक युवती के साथ भी की छेड़छाड़

इसके बाद मनचला वहां से चला गया, अस्पताल से बाहर आते ही शराबी ने एक अन्य युवती को छेड़ दिया। बस फिर क्या था, लोगों ने शराबी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति आए दिन अस्पताल के बाहर आती जाती महिलाओं को छेड़ते हुए टोंट करता था। वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला ने आरोपी शराबी के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Read More: Lesson to the Manchals in Madhya Pradesh छेड़खानी करने वाले मनचले की महिला ने की चप्पलों से पिटाई

लोगों ने सिखाया सबक

मनचले व्यक्ति को लोगों ने पहले तो समझाने का प्रयास किया और वहां से भेज दिया। जब थोड़ी दूरी पर जाकर शराबी ने फिर से वही हरकत कर दी। उसके बाद तो मानो शराबी की शामत ही आ गई। लोगों ने हाथ साफ करते हुए थप्पड़ों की बरसात कर दी। वहीं महिलाओं ने भी शराबी मनचले की चप्पलों और सेंडलों से आव भगत कर डाली।

Read More: Manchala Thrashing in Burhanpur सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में की बदसलूकी

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular