Homeखास ख़बरUPSC Result: एक रोल नंबर, दो लड़कियां, UPSC में दोनों की 184वीं...
Homeखास ख़बरUPSC Result: एक रोल नंबर, दो लड़कियां, UPSC में दोनों की 184वीं...

UPSC Result: एक रोल नंबर, दो लड़कियां, UPSC में दोनों की 184वीं रैंक, दोनों का दावा- मेरा हुआ सिलेक्शन!

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UPSC Result, देवासः कल मंगलवार को यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया था। जिसके चलते इस बार मध्य प्रदेश की कई बेटियों के नाम सफल उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। लेकिन रिजल्ट में एक अजीबोगरीब मामला भी सामने आया है। जहां दो लड़कियों ने दावा किया है कि उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की है। पर हैरानी की बात यह है कि दोनों के नाम और रोल नंबर एक हैं। इतना ही नहीं, दोनों 184वीं रैंक मिलने का दावा कर रही हैं।

रिजल्ट आने के बाद से दोनों लड़कियां और उनका परिवार खुशी मना रहा था। लेकिन सवाल है कि क्या दोनों में से किस लड़की का दावा सही है?

दोनों कर रही है रैंक मिलने का दावा

बता दें कि इनमें से एक लड़की देवास की है। आयशा फातिमा नाम की युवती का दावा है कि उसे 184वीं रैंक मिली है। दूसरी लड़की अलीराजपुर जिले की आयशा मकरानी का है। उसका भी दावा है कि उसे 184वीं रैंक मिली है।

नाम-रोल नंबर तक है सेम

हैरानी की बात यह है कि आयशा नाम की दोनों लड़कियों के रोल नंबर एक हैं। दोनों के एडमिट कार्ड पर 7811744 रोल नंबर लिखा है। दोनों को एक रोल नंबर मिलना संभव है या नहीं, यह यूपीएससी ही बता सकता है। हालांकि, दोनों युवतियां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होने के दावे कर रही हैं। इसके लिए दोनों अपने-अपने सबूत भी पेश कर रही हैं।

किसका हुआ सिलेक्शन?

दोनों युवतियों ने सोशल मीडिया पर अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा में शामिल होने से संबंधित सबूत पेश किए हैं। देवास की आयशा फातिमा के एडमिड कार्ड पर इंटरव्यू की तारीख 25 अप्रैल और दिन मंगलवार लिखा है। अलीराजपुर की आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड पर भी तारीख 25 अप्रैल ही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular