Homeमध्यप्रदेशUnique Events in MP जानिए कहां चले अंगारों पर लोग नंगे पांव
Homeमध्यप्रदेशUnique Events in MP जानिए कहां चले अंगारों पर लोग नंगे पांव

Unique Events in MP जानिए कहां चले अंगारों पर लोग नंगे पांव

Unique Events in MP

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, शुजालपुर :

Unique Events in MP शुजालपुर के पोलाय खुर्द गांव (Shujalpur’s Polay Khurd village, people were seen walking on blazing coals)में होली की रात लोग दहकते अंगारों पर चलते दिखाई दिए। मौका था होली के पर्व का जहां गल महादेव मंदिर(Gal Mahadev temple) के प्रांगण में प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन होता है। श्रद्धालु दूर-दूर से यहां मनोकामना लेकर आते हैं और पूरी होने पर यहां दहकते शोलों पर नंगे पांव चलकर भगवान का धन्यवाद करते हैं। हैरत भरे इस खेल में लोगों को अंगारों पर चलने के बावजूद भी किसी प्रकार का कोई नुकसान न होना सही में अद्भुत शक्ति का प्रतीक है। इस अनोखे आयोजन में एमपी के शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार(Inder Singh Parmar, Minister of State for Education, MP), सिंहस्थ मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माखन सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

राजस्थान से आया परिवार आज भी निभा रहा परंपरा

सिंहस्थ मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माखन सिंह चौहान ने बताया कि यह गांव सिद्ध पुरुषों के नाम से जाना जाता है। यहां एक सिद्धू महात्मा सज्जन नाथ महाराज ने यहां समाधि ली थी। उसके बाद इसी प्रकार अनेक ऋषियों ने यहां तप किया है। इस गांव में 11वीं शताब्दी में कुछ परिवार राजस्थान से आए थे जो कि आज भी परंपरा को जारी रखे हुए हैं। वहीं शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह ने कहा कि इस मंदिर में जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूर्ण होती है। उसके बाद चूल पर चलने की पंरपरा सदियों से जारी है।

ग्रामीण को रहता है आयोजन का इंतजार

ग्रामवासियों का कहनाा है कि हम होली के दिन होने वाले इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रात 9 बजे मंदिर प्रांगण में चूल पर चलने की प्रक्रिया शुरू होती है लेकिन इससे पहले विशेष पूजा अर्चना की जाती है उसके बाद पलाश की लकड़ी में आग लगाकर अंगारे बनाए जाते हैं। जलते हुए अंगारों पर गल महादेव की जय जय कार करते लोग नंगे पैर अंगारों पर चलकर मांगी गई मनोकामना पूरी होने का गल महादेव को धन्यवाद करते हैं।

Read More: Weather Update in Madhya Pradesh गर्मी की शुरुआत में ही सताने लगी लू

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular