Russia’s Big Action on Ukraine
इंडिया न्यूज़, खारकीव:
Russia’s Big Action on Ukraine पुतिन सेना(Putin’s army) ने यूक्रेन की राजधानी कीव(capital Kyiv) पर कब्जा करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। युद्ध के 6वें दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के खारकीव (Kharkiv)पर बड़ा हमला करते हुए 21 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इस हमले में 112 आम नागरिक भी मारे गए हैं। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)ने अब यूक्रेन पर निर्णायक जंग लड़ने का मन बना लिया है। इसी लिए अब रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं।
Read More: Indian Student Killed in Russian Attack दूतावास ने कहा कीव छोड़ दें भारतीय नागरिक
पुतिन बोले कीव छोड़ो या फिर मरने के लिए रहो तैयार
पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की(President Volodymyr Zelensky) को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह कीव छोड़कर भाग जाएं या फिर मरने के लिए तैयार रहें। मास्को से फरमान मिलने के बाद रूसी सेना का लंबा चौड़ा सैन्य काफिला अब यूके्रन की ओर बड़ रहा है। विध्वंसक हथियारों से लैस रूसी सेना यूक्रेन पर कभी भी कब्जा करने की बात कह रही है। सूत्रों की माने तो आज की रात यूक्रेन पर भारी पड़ने वाली है। क्योंकिन पुतिन ने खारकीव में एयरट्रूपर्स उतार दिए हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह मरते दम तक यूक्रेन की रक्षा करेंगे।

रूसी सेना का अस्पताल पर हमला
जानकारी के लिए बता दें कि रूसी सेना ने यूक्रेन के एक अस्पताल पर हमला किया है। इस हमले में कई मरीजों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। वहीं बहुत से उपचाराधीन मरीज घायल भी हो गए हैं। यही नहीं पुतिन सेना ने यूक्रेन के सरकारी टीवी टावर को भी नष्ट कर दिया है। लोग अपने जान बचाने के लिए देश छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
Read More: Russia Gave Contract to Kill Volodomyr पुतिन की हिट लिस्ट में यूक्रेन के प्रमुख 23 लोग