Homeमध्यप्रदेशPutin's Master Plan छह मार्च तक यूक्रेन में कर देंगे जेलेंस्की का...
Homeमध्यप्रदेशPutin's Master Plan छह मार्च तक यूक्रेन में कर देंगे जेलेंस्की का...

Putin’s Master Plan छह मार्च तक यूक्रेन में कर देंगे जेलेंस्की का तख्ता पलट

Putin’s Master Plan

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, मास्को:

Putin’s Master Plan यूक्रेन (Ukraine)पर रूसी सेना(Russian army) ने हमले अब तेज कर दिए हैं। इसके पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)का मास्टर प्लान है। पुतिन ने 18 जनवरी 2022 को ही यूक्रेन पर हमला करने की रणनीति बना ली थी। इसके बाद यूक्रेन पर हमला करने की तारीख 20 फरवरी दी गई थी और छह मार्च को यूक्रेन पर कब्जा करने के निर्देश रूसी सेना को दिए गए थे। इस बात का खुलासा रूसी सैनिक से मिले दस्तावेज से हुआ है। जब यूक्रेन ने रूसी सैनिक को युद्धबंदी के तौर पर गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की।

Read More: Russia-Ukraine War Update रूसी सेना ने किया यूक्रेन पर बड़ा हमला,70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मरे

रूसी सेना को मास्को का फरमान

मास्को से मिले फरमानों के बाद रूसी सैनिकों ने पहले यूक्रेन के दो शहरों पर कब्जा किया। उसके बाद तेजी से आगे बढ़ने का फरमान मिला। रशिया सेना तेजी से हमले करते हुए आगे बढ़ने लगी। पुतिन सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर बमबारी करते हुए भारी नुकसान पहुंचा दिया है। अब मास्को सेना यूके्रन की राजधानी पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ रही है। बता दें कि यूक्रेनियन किले कीव को पुतिन की सेना ने चारों ओर से घेर लिया है।

Read More: Indian Student Killed in Russian Attack दूतावास ने कहा कीव छोड़ दें भारतीय नागरिक

हवा, जमीन औरे समंदर से रूसी सेना करेगी अब हमला

खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि रूसी सेना आने वाले दो दिनों में यूके्रन पर निर्णायक कार्रवाई कर सकती है। रूसी सैनिकों ने एक तरफ जमीन पर अपने सैनिकों को आगे बढ़ने का निर्देश सुना दिया है। वहीं हवा से भी यूक्रनियन रक्षा से जुड़े प्रतिष्ठानों को कब्जा करने के फरमान दे दिए हैं। वहीं तीसरी ओर समंदर से भी रूसी युद्धपोतों ने यूक्रेन को घेर लिया है।

Read More: Russia Gave Contract to Kill Volodomyr पुतिन की हिट लिस्ट में यूक्रेन के प्रमुख 23 लोग

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular