इंडिया न्यूज,Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान दूल्हा बनने जा रहे हैं। आज उनकी शादी होने जा रही है। मुख्यमंत्री गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे है। गुरप्रीत कौर पेशे से डाक्टर हैं जोकि पेहवा (हरियाणा) की रहने वाली हैं।
साधारण तरिके से होगा विवाह समारोह
मुख्यमंत्री मान ने शादी समारोह को सादा रखा गया है। परिवार के सदस्यों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहेंगे।
मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत ने शेयर की फोटो
मान की मंगेतर गुरप्रीत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा ” दिन शगना दा चड़िया “। वह बहुत सुंदर दिखती है।
राघव चड्ढा ने ट्वीट किया
राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, “मेरे वीर दा विआह सानु गोडे-गोडे चाअ।” राघव चड्ढा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वह पंजाब के राज्यसभा सांसद भी हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।