Homeमध्यप्रदेशMadhya Pradesh Budget 2022 विधानसभा में आज बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री...
Homeमध्यप्रदेशMadhya Pradesh Budget 2022 विधानसभा में आज बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री...

Madhya Pradesh Budget 2022 विधानसभा में आज बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

Madhya Pradesh Budget 2022

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, भोपाल:

Madhya Pradesh Budget 2022 मध्य प्रदेश में आज बजट पेश करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा(Finance Minister Jagdish Deora) आज 2022-23 का बजट पेश करने जा रहे हैं। शिवराज सरकार(Shivraj Sarkar) के अनुसार इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सूत्रोंनुसार इस बार का एमपी बजट करीब ढ़ाई लाख करोड़ के आसपास रहेगा। इस बार के बजट में महिलाओं किसानों और बच्चों पर ध्यान केंद्रीत किया जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाने की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि एमपी में पहली बार होगा जब बच्चों के लिए भी टैक्स जारी होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस बजट को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (madhya pardesh Assembly elections 2023)को ध्यान में रखते हुए भी बनाया गया है।

Madhya Pradesh Budget 2022
Madhya Pradesh Budget 2022

Read More: Aam Aadmi Party Meeting in Bhopal आप जुटाएगी राज्य में बेरोजगारों का डाटा

बच्चों के लिए बजट में स्थान

मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार चाइल्ड बजट लेकर आ रही है। इस बजट में बच्चों को पोषण आहार समेत छात्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए बजट जारी किया जाने वाला है। सरकार बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई कदम उठा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस बजट में बच्चों से संबंधित 19 विभागों की योजनाएं और उनकी जरूरत के प्रावधानों का एक जगह जिक्र किया जाएगा।

बच्चों के लिए बजट में स्थान
बच्चों के लिए बजट में स्थान

Read More: Self Reliant Madhya Pradesh बजट सत्र से पहले बोले सीएम, प्रदेश बढ़ रहा विकास के पथ पर

किसानों को सौगात देने की तैयारी में सरकार

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के किसानों को साधने के लिए बजट में सरकार विशेष घोषणा कर सकती है। क्योंकि प्रदेश में करीब 70 लाख छोटे किसान हैं। इसलिए सरकार का फोकस कस्टमर हायरिंग स्कीम के तहत ड्रोन किराए पर मुहैया करा सकती है। वहीं दूसरी ओर किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में प्रावधन किया जाएगा।

किसानों को सौगात देने की तैयारी में सरकार
किसानों को सौगात देने की तैयारी में सरकार

Read More: Shivraj’s Gift to Employees in MP 1 अप्रैल से मिलेगा कर्मचारियों को 31 फीसदी बढ़ा हुआ डीए

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular