Homeमध्यप्रदेशLeopard Attack in Madhya Pradesh महुआ बीनने गए तीन लोगों पर किया...
Homeमध्यप्रदेशLeopard Attack in Madhya Pradesh महुआ बीनने गए तीन लोगों पर किया...

Leopard Attack in Madhya Pradesh महुआ बीनने गए तीन लोगों पर किया तेंदुए ने हमला

Leopard Attack in Madhya Pradesh

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़,मंडला:

Leopard Attack in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के जंगली जानवर तेंदूए ने (leopard attack)आज दंपत्ति समेत एक अन्य महिला को हमला कर घायल कर दिया है। घटना आज सुबह करीब सात बजे की है जब देवेंद्र कुमार अपनी पत्नी संतो बाई के साथ वन परिक्षेत्र बम्हनी बंजर के अंतर्गत ग्राम पौड़ी में महुआ बीनने गया था। अभी दंपत्ति कार्य में जुट ही थे कि संतो पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान पति भी तेंदुए से बच नहीं पाया और वह भी जंगली जानवर के हमले का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक अन्य महिला को भी तेंदुए ने घायल कर दिया है।

Leopard Attack in Madhya Pradesh
Leopard Attack in Madhya Pradesh

बम्हनी परिछेत्र की ये दूसरी घटना

बता दें कि इस परिक्षेत्र में जानवर द्वारा हमला करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी गांव झांगुल के एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। बताते चलें कि यहां जंगल गांव के नजदीक है। अक्सर जंगली जानवर जंगल से बाहर आ जाते हैं और लोगों को अपना निशाना बना लेते हैं। गनीमत यह रही कि इस बार तीन जिंदगियां तेंदुए के जबड़े से बाल-बाल बच गई।

तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हमले की जानकारी जैसे ही बम्हनी रेंजर्स को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायलों को रेस्क्यू करते हुए वन विभाग की टीम ने बम्हनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि दंपत्ति की हालत स्थिर है वहीं तीसरी अन्य महिला की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

Read more: Leopard Entered in Village बालाघाट में पेड़ पर चढ़ा तेंदुुआ, दहशत में ग्रामीण

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular