khandwa: खंडवा के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के तट पर नहाने के दौरान चक्रतीर्थ घाट पर चार युवक डूब गए। जिसमें से तीन युवक को बचा लिया गया। वहीं एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि चारों युवक कानपुर से भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन और नर्मदा में नाहन के लिए आए थे। शुक्रवार को चार युवक दोपहर के समय नर्मदा नदी में नाह रहे थे। इसी दौरान युवक देवेंद्र विश्वकर्मा गहरे पानी मे चला गया। उसको बचाने के लिए साथी युवक शुभम मिश्रा, वैष्णव मिश्रा और आशुतोष गौतम भी आगे बढ़े तो डूबने लगे। शोर सुनकर वहां मौजूद नाविक उन्हें बचाने में जुट गए।
यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मामले में हुए बड़े खुलासे! यहां पढ़ीए पूरा पत्र
जिसके चलते तीनों युवकों को बचा लिया गया। लेकिन एक युवक गहरे पानी मे चला गया था। जिसके चलते उसे नहीं बचाया जा सका। बताया जाता है कि चारों साथी कानपुर से कार से शुक्रवार दोपहर में ओंकारेश्वर पहुंचे थे। यहां से सीधे चक्रतीर्थ घाट पर नाहन के लिए गए थे। जहां यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: PESA Act in MP:पेसा कानून को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर बोला हमला, कहा-शिवराज की घोषणा को कागजी खेल