Homeइंदौरइंदौर में कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' शुरू, घर घर...
Homeइंदौरइंदौर में कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' शुरू, घर घर...

इंदौर में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू, घर घर जा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

- Advertisement -

haath se haath jodo abhiyaan: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर आज मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर चुकी है।

जिसके चलते कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार की असफलताएं जनता को गिना रही है। ऐसे में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरूआत इंदौर में भी कर दी गई है।

घर घर जा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

दरअसल, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद अब कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता भारत के 6 लाख गांव 2.50 लाख ग्राम पंचायत और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुंच रहे हैं, और राहुल गांधी का संदेश के घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, आदि के संबंध में इंदौर शहर के लोगों के सामने रख रही है।

26 मार्च को समाप्त होगी यात्रा

राहुल गांधी ने ‘नफरत छोड़ो भारत जोड़ो’ के नारे को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया हैं। जानकारी मिली है कि इस अभियान को इंदौर के सभी 85 वार्डों 24 ब्लाकों में चलाया जाएगा। इसमें आम जनता से जुड़े मुद्दों के बारे में बात होगी। बता दें कि 26 मार्च को इस अभियान का समापन होगा।

यह भी पढ़ें: बैतूल में र्ददनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 40 घायल

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular