Gemini Horoscope Today 20 March 2022
इंंडिया न्यूज़, भोपाल:
Gemini Horoscope Today 20 March 2022 राशिफल (Gemini Rashifal)के जरिए विभिन्न काल-खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। लेकिन दैनिक राशिफल आपकी रोजाना दिनचर्या के बारे में बताता है कि आपको आज क्या करना चाहिए और कौन सा कार्य करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश होता है। आज के राशिफल(20 March 2022 Gemini Horoscope ) में आपके लिए व्यापार, लेनदेन, नौकरी, परिवार और मित्रों के साथ आपका दिन कैसा गुजरेगा इसके बारे में बताया जाएगा। वहीं दैनिक राशिफल दिनभर की शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हुए आपको सचेत करता है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके सितारे।आज हम आपको (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताने जा रहे हैं।

मिथुन Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव– यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।
नेगेटिव– रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही ना करें। क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही हैं।पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से अपनों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। अनावश्यक यात्रा करना भी उचित नहीं है।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था सुधार लाने के लिए अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई उपलब्धि आ सकती हैं।
लव– पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य– अत्यधिक मेहनत की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकते हैं। अपना उचित ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक– 1

20 मार्च 2022 का पंचांग

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव
दिन (Day) | रविवार |
अयन (Ayana) | उत्तरायण |
ऋतु (Ritu) | वसंत |
मास (Month) | चैत्र |
पक्ष (Paksha) | कृष्ण पक्ष |
तिथि (Tithi) | द्वितीया प्रात:काल 10:06 बजे तक तदुपरांत तृतीया |
नक्षत्र (Nakshatra) | चित्रा सायंकाल 10:40 बजे तक तदुपरांत स्वाती |
योग (Yoga) | ध्रुव सायंकाल 06:34 बजे तक तदुपरांत व्याघात |
करण (Karana) | गर प्रात:काल 10:06 बजे तक तदुपरांत वणिज |
सूर्योदय (Sunrise) | प्रात: 06: 25 बजे |
सूर्यास्त (Sunset) | सायं 06:32 बजे |
चंद्रमा (Moon) | कन्या प्रात:काल 11:11 बजे तक |
राहु काल (Rahu Kalam) | सायंकाल 05:01 से 06:32 बजे तक |
यमगण्ड (Yamganada) | दोपहर 12:29 से 02:00 बजे तक |
गुलिक (Gulik) | दोपहर 03:30 से सायंकाल 05:01 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) | दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक |
दिशाशूल (Disha Shool) | पश्चिम दिशा में |
भद्रा (Bhadra) | रात्रि 09:14 से लेकर 21 मार्च 2022 को प्रात:काल 08:20 बजे तक |
पंचक (Pnachak) | — |

AAJ KA MITHUN RASHIFAL IN HINDI
Must Read
Gemini Tarot Horoscope 2022 : आलस्य को दूर कर रहें एक्टिव
Taurus Tarot Horoscope 2022 : जल्दबाजी में निर्णय लेने पर नुक्सान की सम्भावना