Homeब्रेकिंग न्यूज़कांग्रेस नेता की 'हाथ पांव तोड़ो'अभियान की अपील, BJP ने की शिकायत,...
Homeब्रेकिंग न्यूज़कांग्रेस नेता की 'हाथ पांव तोड़ो'अभियान की अपील, BJP ने की शिकायत,...

कांग्रेस नेता की ‘हाथ पांव तोड़ो’अभियान की अपील, BJP ने की शिकायत, FIR दर्ज

- Advertisement -

जबलपुर। कांग्रेस के जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष निलेश जैन के खिलाफ कथित रूप से मामला दर्ज हुआ है। निलेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। जैन ने कथित तौर पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ‘हाथ पांव तोड़ो’अभियान चलाने की अपील की थी।

जिसके बाद बीजेपी ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की है। जैन की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें, कि जैन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था,”मैं तमाम लोगों से कहना चाहूंगा कि (कांग्रेस की) ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी हो गई है,आज से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ भी शुरू हो गई है और इसके बाद अगर हमारी कोई सुनवाई नहीं होती तो पूरे जबलपुर में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ-पांव तोड़ो अभियान’होना चाहिए।

जैन के बयान पर भड़के नरेंद्र सलूजा

इस बयान को लेकर वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा, ”कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ-पांव तोड़ो’ अभियान… यह है जबलपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निलेश जैन जो इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। इसके पहले इनके एक पूर्व मंत्री (राजा पटेरिया) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हिंसा भरी टिप्पणी कर चुके हैं और अभी तक जेल में हैं।

504 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जबलपुर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह की शिकायत पर जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 सहित संबंधित धाराओं के तहत यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें13 साल की किशोर को खिलाई नशे की गोली, रातभर किया दुष्कर्म

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular