Homeखास ख़बरकुशवाहा समाज को साधने की सिएम शिवराज की तैयारी! जानिए एमपी के...
Homeखास ख़बरकुशवाहा समाज को साधने की सिएम शिवराज की तैयारी! जानिए एमपी के...

कुशवाहा समाज को साधने की सिएम शिवराज की तैयारी! जानिए एमपी के राजनीति में क्यों महत्वपूर्ण है कुशवाहा समाज?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Kushwaha Community in MP Politics, भोपाल: इस साल मध्यप्रदेश के अंत में प्रदेश के विधानसभा चुनाव होनो वाले है। इसी के चलते प्रदेश का सत्ताधारी दल चुनावी रण को जितेने की तौयारियों में जुट गया है। जिसके चलते शिवराज सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को साधने में जुटी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में कुशवाहा समाज के लिए बड़ी घोषणाएं की है।

मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणाएं

दरअसल सागर में कुशवाहा समाज के कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। प्रदेश में भगवान कुश के भव्य मंदिर और कुशवाहा समाज के धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

बता दें कि इसके अलावा सीएम ने कुशवाहा समाज को मेहनती और मेहनती बताया। जो खून-पसीने की कमाई से अपना गुजारा करता है। आगे सिएम ने कहा कि समाज का इतिहास गौरवशाली है। इस समाज के कई साम्राज्य थे। जिन्होंने सेवा की भावना से काम किया और सभी समाजों का कल्याण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के साथ ही अंग्रेजों के छक्के भी छुड़ायें। देश की सेवा में अपना

क्यों महत्वपूर्ण है ये समुदाय?

ध्यान देने योगय है कि मध्य प्रदेश में कुशवाहा समुदाय ओबीसी जातियों में शामिल है। जिसके चलते राज्य में लगभग 60 लाख लोग कुशवाहा समुदाय के है। कई सीटों पर ये विधानसभा चुनवा के नतीजे किस पक्ष में जाएंगे। इसे तय करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि कुशवाहा समाज ने राज्य की राजनीतिक पार्टियों से 25 सीटों पर अपनी जाति के उम्मीदवार उतारने की मांग की है।

कुशवाहा समुदाय से 8 विधायक 

इस वक्त राज्य की 230 सीटों में से 8 सिंटे कुशवाहा समुदाय के नाम है। जिसमें से शिवराज सरकार में 2 मंत्री कुशवाहा समुदाय से हैं। जिसमें उद्यान राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह और आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे शामिल हैं। साथ ही बीजेपी के 2 और विधायक भी इसी समुदाय से हैं। कांग्रेस विधायकों की बात करें तो इसमें बैजनाथ कुशवाहा (सबलगढ़), अजब सिंह कुशवाहा (सुमावली), सिद्धार्थ कुशवाहा (सतना) और हिना कावरे (लांजी) हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular