Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा दावा, बोले- नरोत्तम मिश्रा को विधानसभा...
Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा दावा, बोले- नरोत्तम मिश्रा को विधानसभा...

कांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा दावा, बोले- नरोत्तम मिश्रा को विधानसभा में बोलना हमने सिखाया है!

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics, भोपाल: कांग्रेस के नेता अजय सिंह का दावा है कि उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को विधानसभा में बोलना सिखाया है। अजय सिंह ने यह भी दावा किया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, वो उनके बाद में विधायक बने थे और जब पहली बार विधायक चुनकर आए तो सीधे उनके ही घर आए थे और उनसे पूछा करते थे कि विधानसभा में कैसे बोलते हैं और कैसे प्रश्न लगाए जाते हैं।

अजय सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने ही नरोत्तम मिश्रा को विधानसभा में बोलना सिखाया लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं उनकी पार्टी में चला जाऊंगा।

ये भी पढ़ें: हेमा मीणा भ्रष्टाचार मामले की नई अपडेट ! भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी गठित

अजय सिंह छोड़ंगे कांग्रेस ?

कांग्रेस के अजय सिंह ने यह दावा भी किया है कि उनके हर पार्टी के नेताओं से अच्छे संबंध है। इसका मतलब यह न निकाला जाए कि वे कभी कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं। बता दें कि अजय सिंह कांग्रेस की स्थिती मजबूत करने के प्रयास मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे है। अजय सिंह ने कहा कि मैं दो बार नेता प्रतिपक्ष और 6 बार विधायक रह चुका हूँ। चुरहट से पिछली बार सरकार बनाने के चक्कर मे हार गया था। अबकी बार फिर से चुनाव लड़ूँगा और जीतूंगा।

सिंधिया पर कसा तंज

वहीं अजय सिंह ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में धोखेबाजों को हराने के बाद मध्यप्रदेश में भी जनता धोखेबाजों को हराएगी। कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस जीतेंगी। अजय सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि ग्वालियर से अशोक सिंह इसलिए 4 बार लोकसभा चुनाव हारे, क्योंकि उस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता सिंधिया के इशारे पर गुना चले जाते थे। लेकिन अब न सिंधिया हैं और न ही उनके इशारे पर काम करने वाले कार्यकर्ता। इसलिए अब कांग्रेस की जीत हर हाल में होगी, क्योंकि धोखेबाज जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बजरंग दल और ‘द केरल स्टोरी के सपोर्ट में उतरे दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह! बोले- ‘द केरल स्टोरी’ सत्य घटना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular