Aries Horoscope 21 March 2022
इंंडिया न्यूज़, भोपाल:

AAJ KA RASHIFAL IN HINDI

मेष Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव– अनुभवी व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करना तथा उनकी मार्गदर्शन को आत्मसात करना आपके व्यक्तित्व में भी निखार लाएगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। अगर कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है तो आज इस समस्या से कुछ राहत मिल सकती है।
नेगेटिव– किसी भी विपरीत परिस्थिति में आवेश में आने की बजाय शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। आपके ऊपर जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी। अपने काम के बोझ को अन सदस्यों के साथ भी बांटने का प्रयास करें, अन्यथा आपके व्यक्तिगत काम रोक सकते हैं।
व्यवसाय– फाइनेंस और कमीशन से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। अधिकतर व्यवसायिक काम फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव– पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सहयोग और प्रेम की भावना बनाकर रखेंगे। घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
स्वास्थ्य– इस मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक– 9
21 मार्च 2022 का पंचांग

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव
दिन (Day) | सोमवार |
अयन (Ayana) | उत्तरायण |
ऋतु (Ritu) | वसंत |
मास (Month) | चैत्र |
पक्ष (Paksha) | कृष्ण पक्ष |
तिथि (Tithi) | तृतीया प्रात:काल 08:20 बजे तक तदुपरांत चतुर्थी |
नक्षत्र (Nakshatra) | स्वाती सायंकाल 09:31 बजे तक तदुपरांत विशाखा |
योग (Yoga) | व्याघात दोपहर 03:55 बजे तक तदुपरांत हर्षण |
करण (Karana) | विष्टि प्रात:काल 08:20 बजे तक तदुपरांत बव |
सूर्योदय (Sunrise) | प्रात: 06: 24 बजे |
सूर्यास्त (Sunset) | सायं 06:33 बजे |
चंद्रमा (Moon) | तुला राशि में |
राहु काल (Rahu Kalam) | प्रात:काल 07:55 से 09:26 बजे तक |
यमगण्ड (Yamganada) | प्रात:काल 10:57 से दोपहर 12:28 बजे तक |
गुलिक (Gulik) | दोपहर 02:00 से 03:31 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) | दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक |
दिशाशूल (Disha Shool) | पूर्व दिशा में |
भद्रा (Bhadra) | प्रात:काल 08:20 बजे तक |
पंचक (Pnachak) | — |