Homeट्रेंडिंग न्यूज़मध्य प्रदेश में 4 ईसाई युवकों ने बदला धर्म! बने हिंदू, नाम...
Homeट्रेंडिंग न्यूज़मध्य प्रदेश में 4 ईसाई युवकों ने बदला धर्म! बने हिंदू, नाम...

मध्य प्रदेश में 4 ईसाई युवकों ने बदला धर्म! बने हिंदू, नाम भी बदला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), 4 Christian youths converted to Hinduism , उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 4 ईसाई युवकों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। जिसके चलते उन्होंने सनातन धर्म का पालन करने का संकल्प लिया और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए हिंदू बन गए।

चारों युवकों ने बदला नाम

ईसाई युवक हेमंत पॉल जो हेमंत प्रजापति बन गया है। डेनियल रवींद्र कुमार बन गया है। रमेश मुखिया ने अपना नाम बदलकर अमलेश कुमार रख लिया है। वहीं पीटर ने अपना नाम बदलकर प्रदीप कुमार कर लिया है।

स्वामी डॉक्टर सुमन आनंद महाराज ने क्या कहा?

इन युवकों के धर्म परिवर्तन को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर सुमन आनंद महाराज ने कहा- यह धर्मांतरण नहीं है। धर्मांतरण तो उनके यहां तीन चार पीढ़ी पहले ही हो गया था। वह तो वापस सनातन धर्म में आए हैं। ना तो हम धर्मांतरण कराते हैं और ना करते हैं धर्मांतरण कराना तो पाप है।

आगे उन्होंने कहा जिससे यह भाव हो जाए कि हमारा धर्म सनातन है और हम सनातनी परंपरा से निकले हुए हैं। किसी लालच या किसी के दबाव में आकर हमने दूसरा धर्म स्वीकार कर लिया था। तो वह सनातनी बन सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular