Homeकाम की बातMP Weather Update: कुछ जिलों में हीट वेव, तो कुछ में होगा...
Homeकाम की बातMP Weather Update: कुछ जिलों में हीट वेव, तो कुछ में होगा...

MP Weather Update: कुछ जिलों में हीट वेव, तो कुछ में होगा बूंदाबांदी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी अपने चरम पर है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि प्रदेश के रतलाम, गुना, छतरपुर,ग्वालियर और सागर जिले में हीट वेव महसूस होने वाला है। हालांकि प्रदेश की राजधानी भोपाल में दोपहर बाद बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। पिछले हफ्ते से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है।

हाई स्पीड से चल रही है हवा

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हीट वेव चल रहा है। सीहोर में 89Km प्रतिघंटा की रफ्तार तक चल रही है। वहीं भोपाल और ग्वालियर में स्पीड 50Km से ज्यादा दर्ज किया गया है। विदिशा, रायसेन, सागर, सिवनी, भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश और तेज हवा शनिवार से थम जाएगी।

लोकल सिस्टम एक्टिव

भोपान में शुक्रवार सुबह होते ही तेज धूप देखा गया। आज भी गर्मी काफी तेज है। लेकिन लोकल सिस्टम एक्टिव होने की वजह से दोपहर से शाम के बीच मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं 22-23 मई से फिर से बदलाव देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular