HomeबॉलीवुडRanbir-Alia Wedding New Images परिणय सूत्र में बंधे आलिया-रणबीर, यहां देखिए पहली...
HomeबॉलीवुडRanbir-Alia Wedding New Images परिणय सूत्र में बंधे आलिया-रणबीर, यहां देखिए पहली...

Ranbir-Alia Wedding New Images परिणय सूत्र में बंधे आलिया-रणबीर, यहां देखिए पहली तस्वीर

परिणय सूत्र में बंधे आलिया-रणबीर, यहां देखिए पहली तस्वीर Ranbir-Alia Wedding New Images

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Ranbir-Alia Wedding New Images : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) परिणय सूत्र में बंध गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुंबई के पाली हिल स्थित घर वास्तु अपार्टमेंटमें पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और एक दूसरे को अपने जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया। शादी से पहले रणबीर-आलिया की चूड़ा सेरेमनी, हल्दी और कुल देवता की पूजा सहित सभी रस्मों को विधिपूर्वक निभाया। शादी के दौरान दोनों के दोस्त, रिश्तेदार और बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रेटी मौजूद रहे। रणवीर और आलिया के शादी के बंधन में बंधने के बाद सोशल मीडिया पर ‘#Mr & Mrs Kapoor’ ट्रेंड कर रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद कपल जल्द ही बाहर आकर मीडिया के सामने पहली पब्लिक अपीयरेंस देंगे। इसके बाद सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।

शादी में शामिल हुए जेह

रणवीर और आलिया की शादी में करीना कपूर खान का दूसरा बेटा जेह भी शामिल हुआ है। जेह और करीना की एक फोटो सामने आयी है जिसमें जेह कुरता पायजामा पहने नजर आ रहा है।

साथ ही कुछ और फोटो भी सामने आईं हैं जिनमें रणबीर की बहन रिद्धिमा और आलिया की मां सोनी राजदान। एक अन्य तस्वीर में रणबीर की चचेरी बहन निताशा नंदा के साथ पोज देतीं दिख रही हैं।

Read More: रायसेन में सो रहे दंपत्ति पर कुल्हाड़ी से हमला, पति की मौत-पत्नी घायल

Connect With Us : Twitter Facebook
RELATED ARTICLES

Most Popular