Mp News: भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गई है। जिसके चलते राहुल गांधी मध्यप्रदेश के कई जिलों में यात्रा कर जनता को संबोधित कर, कई प्रेस वार्ता कर रहे है। जिसके चलते राहुल गांधी इंदौर में प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे थे। जिसमें राहुल के माइक खराब होने पर कमलनाथ को कमल कहकर संबोधित किया। जिसके चलते बीजेपी एक बार फिर राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में हमेशा की तरह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नेउनके कमलनाथ का सीधे नाम लेने पर राहुल को घेर लिया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुजरात से इस पर बयान जारी कर कहा कि इसमें राहुल गांधी की कोई गलती नहीं है। यूपीए सरकार के समय 2जी और 3जी घोटाले हुए थे। उसके बाद से उन्होंने जी लगाना बंद कर दिया होगा।
राहुल गांधी जी ने कमलनाथ जी को कमल कहकर पुकारा…!
राहुल जी ने ये गलती अनजाने में नहीं, जानबूझकर की है। लगता है वे यूपीए सरकार में 2 जी घोटाले की आग में झुलसने के बाद से "जी" शब्द का प्रयोग करने से बचते हैं।1/2 pic.twitter.com/1AJOCXJOpd
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 29, 2022
इस मुद्दे पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने कमलनाथ की बेईज्जती की है। उनकी उम्र से ज्यादा कमलनाथ जी का करियर है। सारंग ने कहा कि नेहरू परिवार भारतीय संस्कृति से बहुत दूर है। जिस तरह से राहुल गांधी ने कमलनाथ जी का नाम लिया है, वह हमारी संस्कृति नहीं है। अपने आपको युवराज समझते है राहुल गांधी। सारंग ने कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी ने कमलनाथ की बेइज्जती की है, उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी कड़ी में उन्होंने नेहरु जी को भी घेर लिया।
नेहरू परिवार भारतीय संस्कृति से कोसो दूर है। @RahulGandhi अपने आपको युवराज समझते हैं।
जिस तरह से @OfficeOfKNath जी का नाम लेकर उनकी बेइज्जती की गई, उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। pic.twitter.com/nyDsWMvnFn
— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) November 29, 2022