Homeभोपालएमपी : भोपाल में मालती राय ने महापौर पद की शपथ ली
Homeभोपालएमपी : भोपाल में मालती राय ने महापौर पद की शपथ ली

एमपी : भोपाल में मालती राय ने महापौर पद की शपथ ली

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नई मेयर मालती राय ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने महापौर को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल का गौरव दिवस तय करने का समय आ गया है। इसके साथ ही भोपाल के विकास का रोडमैप बनाकर उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। शपथ के बाद निगम के अध्यक्ष का चुनाव 8 अगस्त को होना है।

85 पार्षदों को 17-17 के समूह में दिलाई गई शपथ 

आयोजित कार्यक्रम में 85 पार्षदों को 17-17 के समूह में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भोपाल के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसमें हम भोपाल के पांच साल का रोडमैप सामने रखेंगे। जानकारी के मुताबिक,भोपाल का गौरव दिवस अभी मनाना है। चुनाव के कारण हम उसे मना नहीं पाए। इसे तय कीजिए और पूरा रोडमैप उसमें रखें। साथ ही मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पार्षदों से अपील की कि लोग सुबह-शाम और रात को अपना काम लेकर आएंगे। उनसे चिढ़ना मत करना। उनकी बातों को धैर्य से सुनना।

भोपाल में एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने भोपाल में एलिवेटेड फ्लाईओवर के प्रस्ताव बनाए हैं। इस पर केंद्र सरकार से स्वीकृति ली जाएगी। भोपाल हाट चौराहे से व्यापमं चौराहा होते हुए छह नंबर बस स्टॉप तक फ्लाईओवर बनेगा। आईएसबीटी से गौतम नगर मार्ग तक फ्लाईओवर बनेगा। अयोध्या बाईपास मार्ग पर करोंद चौराहे पर फ्लाईओवर बनेगा। लेडी अस्पताल से काली मंदिर, नादरा बंस स्टैंड होते हुए शाहजहांनाबाद थाने तक एलिवेटेड कॉरीडोर बनेगा। टीटी नगर स्टेडियम के पीछे से नानके पेट्रोल पंप से रोशनपुरा चौराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण भी प्रस्तावित है

राऊखेड़ी सीवेज पंप हाउस से नगर निगम विसर्जन घाट बैरागढ़ तक फ्लाईओवर का निर्माण करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन की धीरे-धीरे डीजल और पेट्रोल रहित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। सीएनजी और अन्य माध्यमों के उपयोग वाले सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि भोपाल की आबो-हवा खराब नहीं होगी। उन्होंने भविष्य में आसमान में केबल कार चलाने की कल्पना का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़े : भोपाल : राज्य की बेटी भावना 15 अगस्त को यूरोप में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular